कोटद्वार— घमंडपुर क्षेत्र में रविवार सुबह 7 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। जिगर गार्डन के पास तेज रफ्तार कार UK 07 AZ 4266 (फोर्ड) ने सड़क पर जा रहे दो बच्चों को टक्कर मार दी।

हादसे में वंश (10) पुत्र संदीप कुमार, निवासी उमराव नगर, पदमपुर की मौके पर मौत हो गई। वंश नवयुग स्कूल में कक्षा 3 का छात्र था।
वहीं लक्ष्य (12) पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्य एमकेवीएन स्कूल का कक्षा 5 का छात्र है। उसे गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
पुलिस ने आरोपी चालक अभिषेक रावत (19) पुत्र अर्जुन सिंह, निवासी पदमपुर को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।
