Spread the love

पौड़ी–  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा अग्निशमन अधिकारी पौड़ी को मुख्य संस्थानों जैसे अस्पतालों, होटलों, मुख्य कार्यालय, स्कूल, कॉलेजों, बड़े प्रतिष्ठानों में जाकर फायर सेफ्टी उपकरणों की चेकिंग करने के साथ ही प्रशिक्षण व बचाव के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में आज  फायर यूनिट पौड़ी के द्वारा वर्तमान में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के अवसर पर नर्सिंग कॉलेज डोब श्रीकोट में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के बीच में अग्नि सुरक्षा जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

इस दौरान फायर यूनिट कर्मचारियों द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपायों एवं प्राथमिक अग्निशमन सम्बन्धी उपकरणों की प्रमुख जानकारी दी गई।

 

 

छात्र छात्रों को अग्निशमन सुरक्षा से सम्बन्धित अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंगुशर) को प्रयोग करने के बेसिक जानकारी प्रदान करने, घरों में एलपीजी सिलिण्डर से घटित होने वाली आगजनी से बचाव आदि से सम्बन्धित जानकारी देकर अग्निकाण्ड के दौरान बचाव के उपायों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए जागरूक किया गया।


Spread the love

You missed