Spread the love

हल्द्वानी—   गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध जूस पाउच निर्माण करने की शिकायत मिलने पर हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में अचानक निरीक्षण किया गया।

 

 

निरीक्षण में यह पाया गया कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने उक्त स्थान पर पूर्णतया अवैध जूस पाउच निर्माण इकाई स्थापित कर रखी थी।

 

निरीक्षण के दौरान डिटर्जेंट एवं अन्य रसायनों का उपयोग हो रहा था, तथा खाद्य सुरक्षा लाइसेंस  मौके पर नहीं  पाया गया।

 

संचालन हेतु कोई वैध अनुमति पत्र भी नहीं मिला, घरेलू जल एवं विद्युत कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया। क्रय-विक्रय के बिल रिकॉर्डका भी कोई प्रूफ नही मिला।

 

जिस पर निरीक्षण के पश्चात तत्काल परिसर को सील कर उत्पादन बंद करवा दिया गया । खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी उत्पादों के नमूने लिए गए । अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गईहैं।पुलिस सत्यापन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए

 

 

निरीक्षण के दौरान  तहसीलदार मनीषा बिष्ट,  सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवाल ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा  आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed