लालकुआं – उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया है।

लालकुआं स्थित कन्या जूनियर हाई स्कूल की जर्जर रसोईघर की समस्या की जानकारी सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने स्कूल स्टाफ और भोजन माताओं की ओर से उन्हें दी। इस पर सांसद अजय भट्ट ने वीडियो कॉल के माध्यम से तुरंत संज्ञान लिया और गंभीरता दिखाते हुए ₹2.5 लाख रुपये की राशि नए रसोईघर के निर्माण हेतु स्वीकृत की।

Advertisement

इसके साथ ही, पास के प्राइमरी स्कूल में बच्चों के पास कंप्यूटर और प्रिंटर की सुविधा नहीं थी। शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सांसद ने ₹1 लाख रुपये की सहायता से नया कंप्यूटर और प्रिंटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।

सांसद की इस पहल से स्कूल प्रबंधन, बच्चों और अभिभावकों में खुशी और उत्साह की लहर है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अजय भट्ट ने एक बार फिर साबित किया है कि वे केवल नेता ही नहीं बल्कि समाज के सच्चे सेवक हैं, जिनकी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान करना है। लोगों ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और तत्परता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है।

You missed