
हल्द्वानी— रोडवेज से मंगल पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण के मामले में जिला अधिकारी द्वारा कैंप कार्यालय में बुलाई गई बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि चौड़ीकरण के मुद्दे पर संगठन जिला अधिकारी के पक्ष में हैं।
संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा चौड़ीकरण के कार्य में धीमी गति से चलने के कारण पूरे बाजार का व्यापार प्रभावित हो रहा हैं, आम जनता को उस जगह से सफर करने में बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। कार्य की लेट लतीफी के कारण हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती हैं।
जो बड़ी चिंता का विषय हैं, अतः जनहित को देखते हुए जिलाधिकारी की इस स्वच्छ विकास की मुहिम में व्यापार मंडल ही नहीं आम जनता भी साथ हैं।

प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि चौड़ीकरण के शुरुआती दौर में आपके द्वारा व्यापारियों के पक्ष में जो राहत दी गई थी वो अति सराहनीय थी।
लेकिन कुछ लोगों के गुमराह करने की वजह से आज इस कार्य में अड़चने आई है, जिसका खामियाजा सभी भुगत रहे हैं।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि प्रभावित व्यापारी कार्य में तेजी लाए ,जिला प्रशासन किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देगा ।
चौड़ीकरण का कार्य जनहित का हैं, इसमें सभी सहयोग करे, इस पर व्यापार मंडल ने पूर्ण आश्वस्त किया कि संगठन जनहित में जिला प्रशासन के साथ पूर्ण रूप से खड़ा हैं।
आज की बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह ,जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एस डी एम राहुल साह, सहायक नगर आयुक्त भट्ट जी समेत काफी संख्या में प्रभावित व्यापारी मौजूद रहे।
