कोटद्वार— कोटद्वार में लालपुर के रहने वाले गोरखा रेजीमेंट में तैनात 25 वर्षीय सूरज नेगी जम्मू कश्मीर के बारामूला में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
सूरज सिंह नेगी अभी अविवाहित थे। वर्ष 2021 में गोरखा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।
सूरज सिंह नेगी के परिवार में उनके बड़े भाई पंकज नेगी और एक बहिन एवं माता है।
जिनका पार्थिव शरीर रविवार को सुबह 8.30 बजे तक उनके आवास पर लाया जाएगा। उसके बाद सैनिक सम्मानक साथ उनकी क्रिया सम्पन्न की जाएगी, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हैं।।
