Spread the love

हल्द्वानी—  देवगिरी बैंकट हॉल, मुखानी में हल्द्वानी के डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो ‎द्वारा प्रदेश के बच्चों में नृत्य व गायन की कला को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन ‎किया गया |

इस प्रतियोगिता के ऑनलाइन औडिशन, अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुए जिनमें हल्द्वानी, ‎नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा ‎जिनमें से 80 बच्चे 02 नवम्बर को आयोजित फिनाले के लिए क्वालिफाई हुए |‎

डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो की संचालिका श्रीमती प्रियंका ने बताया कि नृत्य व गायन की विधाओं के ‎अंतर्गत तीन आयु श्रेणियों (सब जूनिअर, जूनिअर, व सीनिअर) में प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गयीं |

‎फिनाले तक पहुंचे सभी प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय ‎स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साथ में ट्राफी भी प्रदान की गयी |

इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में ‎स्टेट विनर भी घोषित किये गए जिन्हें मैडल, सर्टिफिकेट व ट्राफी के साथ चार हज़ार रुपयों का नकद ‎पुरस्कार भी प्रदान किया गया | इतना ही नहीं श्रीमती प्रियंका द्वारा नेशनल असोसिएसन फॉर ब्लाइंड, हल्द्वानी के ‎बच्चों हेतु यह मंच निशुल्क उपलब्ध करवाया गया |‎

हल्द्वानी नगर निगम के मेयर  गजराज सिंह बिष्ट समारोह के मुख्य अतिथि रहे | साथ ही फिनाले ‎कार्यक्रम के दौरान इन्दर आर्या (कुमाउनी लोक गायक), ख़ुशी जोशी (कुमाउनी लोक गायिका), गीतिका जोशी (खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर), विमल पांडे (आर.टी.ओ. गढ़वाल ‎प्रांत), राशी जैन (बी.जे.पी. महिला मोर्चा अध्यक्ष, हल्द्वानी), वैदेही (बाल कलाकार), राकेश पनेरू आदि अनेक प्रख्यात एवं गणमान्य व्यक्तित्वों द्वारा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई ‎गई |

See also  फर्जी पत्रकारों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी,,,,।

उस्ताद अभिषेक तिवारी (तबला आर्टिस्ट लखनऊ घराना) एवं जया पाठक (कथक नृतक),वीना तिवारी ‎‎(कुमाउनी लोक गायिका), द्वारा ‎फिनाले में निर्णायकों की भूमिका अदा की गयी |‎

 

गायन के परिणाम  कुछ इस प्रकार रहे——–

सब-जूनियर (शास्त्रीय)–
प्रथम – मधुसूदन कोरंगा
द्वितीय – रेयांश कफालत्या
तृतीय – वेदश्री पंत

सब-जूनियर (मिक्स)—
प्रथम – पार्थ पांडे
द्वितीय – स्वर्णा साह
तृतीय – इशानी आर्या

जूनियर (मिक्स)—
प्रथम – माहि पांडे
द्वितीय – जयेश जोशी
तृतीय – यशवर्धन पंत

सीनियर (मिक्स)—
प्रथम – सृष्टि जोशी
द्वितीय – भाविनी जोशी
तृतीय – दिव्यांषा

(समूह / युगल)–
प्रथम – डुएट थ्योरी
द्वितीय – सुर संगिनी
तृतीय – डुएट सिंगिंग (NAB – नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड)

 

राज्य स्तरीय विजेता – उद्यान———-

 

नृत्य परिणाम :—-

सब-जूनियर (शास्त्रीय)
प्रथम – भूमिका
द्वितीय – मान्वी गोस्वामी
तृतीय – अर्नवी उषा

सब-जूनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—-
प्रथम – पल्लवी पांडे
द्वितीय – पारुल पानू
तृतीय – त्रिशा

जूनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—–
प्रथम – अनुश्री पांडे
द्वितीय – सौरभ
तृतीय – महिमा जोशी

सीनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—–
प्रथम – भारती
द्वितीय – अनुष्का कांडपाल
तृतीय – हेमा द्योरी

(युगल / समूह)—-
प्रथम – बी.एस. रॉकर्स
द्वितीय – डांस डायनामाइट
तृतीय – नैब (डुएट)
(नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड)

 

राज्य स्तरीय विजेता – चाहना शाह रहे।


Spread the love

You missed