Spread the love

हल्द्वानी—   उजाला नगर क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क किनारे संदिग्ध मांस जैसा टुकड़ा मिलने पर माहौल अचानक गरम हो गया। देखते ही देखते इलाके में अफवाहें फैल गईं और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे। कुछ संगठनों के लोग भी पहुंच गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

भीड़ हुई उग्र, पथराव और तोड़फोड़—–

घटना की जानकारी मिलते ही माहौल बेकाबू हो गया। आक्रोशित भीड़ ने बरेली रोड पर पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। उग्र भीड़ ने एक डीलक्स रेस्टोरेंट पर हमला कर अंदर जमकर तोड़फोड़ की, जिससे रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने रेस्टोरेंट को तत्काल बंद कराया।

हंगामे के दौरान अराजक तत्वों ने एक कार में भारी तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग कर भीड़ को तितरबितर किया। कई उपद्रवी भाग निकले, जबकि कुछ को हिरासत में लिया गया।

ऑटो चालक पर हमला, अस्पताल में भर्ती—–

विवाद के बीच प्रदर्शनकारियों ने एक ऑटो चालक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा—//

एसपी सिटी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मौके से संदिग्ध जानवर के मांस का टुकड़ा बरामद कर जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ कि एक कुत्ता किसी अन्य स्थान से मांस का टुकड़ा खींचकर वहां ले आया था। मामले की जांच बनभूलपुरा थाना पुलिस को सौंप दी गई है, जबकि सैंपल परीक्षण के लिए लैब भेज दिया गया है।

See also  जामरानी बांध परियोजना :- धीमी रफ्तार,,, अधूरा मुआवजा,,??,

गश्त और भारी पुलिस फोर्स तैनात——

तनाव बढ़ने पर पुलिस ने बरेली रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी फोर्स तैनात कर दिया है। मेयर गजराज बिष्ट भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

एसपी सिटी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी संभावित अप्रिय घटना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।


Spread the love