
उत्तराखंड— ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन ने दिन में जिंदगी जिंदाबाद समिति के साथ सामूहिक विवाह समारोह में सहयोग कर शाम को जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन व गर्म कपड़े वितरित किय।
रुद्रपुर सिटी क्लब में जिंदगी जिंदाबाद समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँचवें सामूहिक विवाह समारोह में 17 नवविवाहित जोड़ों ने विधिवत रीति-रिवाजों के साथ अपने नए दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।
यह आयोजन सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना का जीवंत उदाहरण बना। कार्यक्रम के आयोजक जिंदगी जिंदाबाद समिति के संस्थापक करमजीत सिंह चानना रहे। समारोह में बड़ी संख्या में समाजसेवी, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।

जिंदगी जिंदाबाद समिति के संस्थापक करमजीत सिंह चानना ने जानकारी देते हुए बताया कि इन 17 नवदंपतियों में से 6 दंपत्तियों का विवाह पंडित बाबूराम शर्मा द्वारा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया, जबकि 11 नवदंपत्तियों का आनंद कारज दशमेश नगर आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में कराया गया।
सभी जोड़ों के सुखमय एवं सफल दाम्पत्य जीवन के लिए अरदास एवं मंगलकामनाएं की गईं।इसी संकल्प के तहत सिटी क्लब में यह भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के संस्थापक दीपक पांडे ने बताया जिंदगी जिंदाबाद समिति के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यापारी एवं समाजसेवी दीपक चराया द्वारा दान की गई भूमि पर बने भव्य वृद्ध आश्रम भवन का भी उल्लेख किया गया, जहां आज बुजुर्ग सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समारोह में के.सी. चंदोला ने चंदोला होम्योपैथिक के माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा वधुओं को दान देकर आशीर्वाद दिया।
उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि इस कार्य में सहयोग कर उन्हें ऐसा अनुभव हुआ मानो वे अपने ही परिवार के बच्चों का विवाह करा रहे हों।
उन्होंने भविष्य में संस्था के लिए और अधिक सहयोग देने का संकल्प भी दोहराया। समाजसेवी अभिषेक खेड़ा ने राशन सामग्री देकर सहयोग किया, जबकि समाजसेवी एवं राइस मिलर सचिन अग्रवाल ने चावल दान कर इस नेक कार्य में सहभागिता निभाई।
ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के संस्थापक दीपक पांडे, ममता पांडे एवं हरीश पांडे ने भी अपने साथियों का सहयोग प्रदान कर आयोजन को मजबूती दी। कार्यक्रम में जिंदगी जिंदाबाद समिति के अध्यक्ष द्वारा दीपक पांडे एवं के.सी. चंदोला जी को उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मंच से संबोधित करते हुए दीपक पांडे ने बताया कि ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन द्वारा 3 फरवरी से 9 फरवरी तक गांधी पार्क, रुद्रपुर में सात दिवसीय “उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा और सभी से इसमें सहभागिता की अपील की। इसके साथ ही शाम को ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की टीमों ने रुद्रपुर की विभिन्न गलियों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन एवं गर्म कपड़े वितरित किए।
इस सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने में गुरु नानक नाम लेवा संगत, श्री गुरु तेग बहादुर जी वेलफेयर ट्रस्ट, जिंदगी जिंदाबाद समिति तथा ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन आदि टीम के सदस्यों— करमजीत सिंह चानना, हरजिंदर सिंह लाडी, लवली लांबा, जुगल वल्लभ गोस्वामी, तजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह सोनू, गुरजंट सिंह, परविंदर सिंह, अमित कालड़ा, प्रियंका सचदेवा, मानवी, परमजीत कौर, मनीषा कोली, बलजीत कौर, पूजा शर्मा एवं पूजा मेहरा—का विशेष योगदान रहा। आयोजन ने समाज में सेवा, सहयोग और एकता का सशक्त संदेश दिया।
