Spread the love

नैनीताल—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन में सभी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित हो कार्यक्रम के तहत आज कई सामाजिक और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने वाले व्यापारियों को दायित्व प्रदान किया।

*संगठन के प्रदेश सचिव शैलेस साह (सेलू भाई) ने भवाली के प्रतिष्ठित व्यापारी ज्ञान बिष्ट को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवाली के गौरव जोशी को जिला संगठन मंत्री गरम पानी के गोधन बर्गली व भवाली के ही महेंद्र बिष्ट को जिला सचिव और नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष भुवन सिंह अधिकारी को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी प्रदान की ।

प्रदेश सचिव शैलेस साह ने बताया कि भवाली पर्यटन की दृष्टि से पूरे कुमाऊं का मुख्य केंद्र हे जो पूरे पर्वतीय क्षेत्र को प्रतिनिधित्व करता हैं,

अतः नैनीताल समेत समूचे भवाली रामगढ़ भीमताल कैची धाम मुक्तेश्वर तथा अन्य क्षेत्र के कारोबारी के हितों के संघर्ष हेतु संगठन में सिर्फ तेज तर्रार और व्यापारी हितों के लिए कार्य करने वालो को जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी ,जो व्यापारी हितों के लिए जिला प्रशासन से अपनी आवाज बुलंद कर सके।

पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के प्रदेश सचिव शैलेस साह प्रदेश सलाहकार डा0 रमेश पांडे, जिला संयोजक प्रवीण साह, जिला उपाध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, जिला सचिव मनीष साह, संयोजक धर्म यादव ,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने खुशी व्यक्त की ।


Spread the love

You missed