हल्द्वानी—   भगवानपुर क्षेत्र के निवारी निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी बीते दिन से लापता हैं, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और बेचैनी का माहौल है।

बताया जा रहा है कि वे कल अपने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

Advertisement

परिजनों के अनुसार सुरेश चन्द्र तिवारी के लापता होने की सूचना रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों को दे दी गई है, वहीं संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश की जा रही है। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले को लेकर परिवार बेहद चिंतित है और हर गुजरते घंटे के साथ उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को सुरेश चन्द्र तिवारी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलती है या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर 9917911989 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। परिजन और शुभचिंतक उनके सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

You missed