
हल्द्वानी— भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रुचि भट्ट के निर्देश अनुसार आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा कालाढूंगी में महिला चौपाल का किया आयोजन।
जिसमे जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नैनीताल श्रीमती कंचन उप्रेती के नेतृत्व में महिला चौपाल के माध्यम से मुख्य वक्ता प्रदेश सह सोशलमीडिया सयोजक श्रीमती श्रुति तिवारी के द्वारा केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत 2026 बजट की महत्वपूर्ण योजनाएँ बताई गई।
जैसे देश भर के 700 जिलों में खुलने वाले गर्ल्स होस्टल्स , शी मार्ट्स और लखपति दीदी की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कुमाऊँ सह संयोजक अल्का जीना , मंडल अध्यक्ष मीना नगल्टीया ,आभा गोस्वामी ,अर्चना उपाध्याय , मंजू नेगी , तनुजा कन्याल , विनीता पंत , दुर्गा पाण्डेय सहित क्षेत्र की अनेकों बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
