
नैनीताल—- उत्तराखण्ड में नैनीताल के कैंचींधाम मार्ग में चलती थार जीप की छत पर बैठकर और दरवाजे में खड़े होकर हुड़दंग करने पर पुलिस ने युवकों की हेकड़ी निकाली। चालक माफी मांगता दिखा।
नैनीताल से भवाली होते हुए कैंचींधाम मार्ग में कुछ युवक चलती थार कार की छत पर बैठकर अपना पैर बोनट रखकर और गेट पर खड़े होकर तफरीबाजी करते हुए राहगीरों द्वारा वीडियो में कैद कर लिए गए। थार चालक ने अपने दोस्तों को छत और दरवाजे में बैठाकर गाड़ी दौड़ाई और जानलेवा स्टंट किया।
वीडियो के आधार पर पुलिस ने वाहन संख्या DL4BC7795(थार)के चालक को गैरकानूनी काम करने पर धर लिया। उसपर खतरनाक स्टंट करना और दूसरों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया। इसकी सूचना एस.एस.पी. डॉ.मंजुनाथ टी.सी.को मिली तो थार चालक का पता लगाया गया। वाहन चालक की पहचान दिल्ली निवासी राहुल के रूप में हुई।

चलानी कार्यवाही के बाद आरोपियों द्वारा भविष्य में इस तरह का कृत्य न करने की माफी मांगी गई।
