उत्तराखंड— बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
तुडतुडिया-भैरों लिंक रोड पर घास लेने जा रहा एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें चालक समेत दो लोगों की जान चली गई।
मृतकों में चालक भगत सिंह और 60 वर्षीय सुरमा देवी शामिल हैं।
हादसे में चार महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, जबकि इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
