Spread the love

लैंसडौन—   स्थानीय निवासी-लैन्सडाउन द्वारा कोतवाली लैन्सडाउन में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को नेपाली मूल की महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई हैं।

मामले की गंभीरता एवं नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं बालिकाओं की सकुशल बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।

निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन रमेश तनवर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्यों एवं सर्विलांस की सहायता से गहन खोजबीन की गई।

अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप नेपाली अभियुक्ता हिमानी को ग्राम बैरी, थाना सरकाघाट, जिला मंडी से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्ता हिमानी, निवासी- बैरी बरान, थाना-सरकाघाट, जिला- मंडी, हिमालच प्रदेश हैं।


Spread the love