Spread the love

नैनीताल—-   नगर में महीनों से सड़क पर खड़े वाहनों से तेल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को आखिरकार स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब रहे।

मामला तल्लीताल क्षेत्र के सीआरएसटी स्कूल के पीछे वाले मार्ग का है। यहां रिहायशी इलाके में खड़े वाहनों से पेट्रोल, डीजल, स्टेपनी और बैटरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। कई बार स्कूटी-बाइक से पेट्रोल चोरी होने के बाद परेशान लोगों ने अपने खर्च पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया।

फुटेज चेक करने पर तड़के सुबह दो युवक बाइक से तेल चोरी करते दिखे। लोगों का आरोप है कि इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले भी मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से जिला परिषद होते हुए मॉल रोड तक इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

लगातार तेल चोरी से परेशान क्षेत्रवासी एकजुट हुए और बुधवार रात घात लगाकर बैठ गए। कैमरे में चोरों के दिखते ही लोगों ने धावा बोल दिया। चार में से एक चोर को संघर्ष के बाद दबोच लिया गया। पकड़े गए युवकों के पास से UK 04 AL 4318 नंबर की बाइक, एक स्कूटी और 5-5 लीटर की कई बोतलों और जेरीकेन में भरा तेल बरामद हुआ।

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर मल्लीताल कोतवाली ले गई और पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़ित अर्जुन ने बताया कि उनकी बाइक से कई बार तेल चोरी हुआ था, कई रात जगने के बाद आज सुबह चोर को रंगे हाथों पकड़ा जा सका।

See also  एमआईईटी कुमाऊँ में "Allied Health Sciences" पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से,,,।

Spread the love

You missed