प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भुवन तिवारी को संरक्षक और रमेश चन्द्र विष्ट को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया —डा0 धर्म यादव (केंद्रीय संयोजक)

हल्द्वानी—  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के केंद्रीय संयोजक डा0 धर्म प्रकाश यादव ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय पार्लियामेंट बोर्ड कमेटी द्वारा मंडी के प्रतिष्ठित व्यापारी तथा आलू फल मंडी एसोसियन के वरिष्ठ संरक्षक भुवन तिवारी को प्रदेश संरक्षक और वरिष्ठ उद्योगपति रमेश चन्द्र बिष्ट को प्रदेश का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया ।

डॉ0 यादव ने व्यापारियों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में व्यापारी राजनीति में कुछ ऐसे दलाल अफसरों की चाटुकार और अपनी राजनैतिक रोटी सेकने वाले प्रवेश कर गए हैं, जिनका व्यापारी और सामाजिक हितों से कोई लेना देना नहीं हैं।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भुवन तिवारी को संरक्षक और रमेश चन्द्र विष्ट को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया —डा0 धर्म यादव (केंद्रीय संयोजक)

सिर्फ वह व्यापारी राजनीति की आड़ में अपने आर्थिक और राजनीतिक हित साधते हैं, ऐसे लोगों का व्यापारी हित में सार्वजनिक बहिष्कार करने की आवश्यकता हैं।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता टीटू जिला अध्यक्ष, कुंदन बिष्ट, पूरन लाल साह लक्ष्मी कुन्दानी, दीपक माहेश्वरी, रिषभ पाठक, प्रज्ञान भारद्वाज, कुंदन रावत, घनश्याम रस्तोगी, रजत माहेश्वरी ,गौरव अग्रवाल, अश्मित गुजराल, चमन लाल, ललित जायसवाल आदि ने बधाई दी।