पौड़ी—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर और कीर्तिनगर क्षेत्र में आम लोगों के बीच सहज उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थानीय कारोबारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने नागरिकों को आगामी करवाचौथ, दीपावली आदि त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं।

जीवीके हेलीपैड पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी, महापौर आरती भंडारी सहित अन्य अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

Advertisement

यहां से सड़क मार्ग से देहरादून जाते समय मुख्यमंत्री श्रीनगर चुंगी के पास मंगल सिंह जी की चाय की दुकान पर रुके और स्थानीय लोगों के साथ चाय पी।

उन्होंने वहां मौजूद बच्चियों, नागरिकों और अधिकारियों को अपने हाथों से चाय परोसी तथा दुकानदार और स्थानीय लोगों से आत्मीय बातचीत की।

मुख्यमंत्री की इस सहज पहल से आसपास मौजूद लोगों और दुकानदारों में उत्साह देखने को मिला।

कीर्तिनगर पुल के पास भी मुख्यमंत्री ने रुककर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और उनके उत्पादों के विपणन की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार मिल सके।।

संवाद के दौरान महिलाओं ने सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने करवाचौथ तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही महिलाओं ने करवाचौथ का अवकाश करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

श्रीनगर में स्थानीय दुकान पर चाय पीने और महिलाओं के बीच पहुंचकर संवाद करने की इन सहज पहलों ने ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को रेखांकित किया। स्थानीय उत्पादों को अपनाने और छोटे कारोबारियों व महिला समूहों को प्रोत्साहित करने से स्थानीय अर्थव्यवस्था तथा स्वरोजगार को मजबूती मिल सकती है।

See also  रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत,,।

इस दौरान स्थानीय नेता लखपत भंडारी ने मुख्यमंत्री की सहजता पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा जमीन से जुड़ा मुख्यमंत्री नहीं देखा। मुख्यमंत्री के इस अनौपचारिक संवाद से आमजन भी उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसडीएम नूपुर वर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

You missed