पौड़ी—  जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी दौरान कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम द्वारा गुमखाल चेक पोस्ट पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

Advertisement

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक टोयोटा इनोवा कार को रोककर जांच की गई। कार के आगे एवं पीछे लगी नम्बर प्लेट पर UK07DM-7193 अंकित था। पुलिस द्वारा ई-चालान मशीन से उक्त नम्बर की जांच करने पर यह नम्बर एक TVS अपाचे मोटरसाइकिल के नाम पर पंजीकृत पाया गया।

इस संबंध में वाहन सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो चालक ने अपना नाम उमेश सुयाल निवासी कुसुमखेड़ा, जनपद नैनीताल तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम विक्रम निवासी मछेल्या, जनपद अल्मोड़ा बताया।

पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर सीट के नीचे से 02 हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट बरामद हुईं, जिन पर PB05AB-0324 अंकित था।

पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि उन्होंने उक्त टोयोटा इनोवा कार लगभग एक माह पूर्व अमृतसर, पंजाब में किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदी थी। वाहन के कागजात एक्सपायर होने के कारण पुलिस की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से उन्होंने इंटरनेट पर किसी अन्य वाहन का नम्बर UK07DM-7193 देखकर अपनी कार पर उसकी नम्बर प्लेट लगा दी थी।

दोनों व्यक्ति कुमाऊं क्षेत्र में लीसा का कार्य करते हैं। वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर संचालन करने एवं पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली लैंसडाउन में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

See also  उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक 'बाल विवाह मुक्त भारत' के निर्माण का सामूहिक संकल्प,,,।

दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बरामदगी-
1- एक सिल्वर रंग की टोयोटा इनोवा कार
2- वाहन पर लगी 02 फर्जी नम्बर प्लेट UK07DM-7193
3- वाहन के अंदर से बरामद 02 हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट PB05AB-0324

गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- उमेश सुयाल (उम्र 31 वर्ष) पुत्र श्री हरीश चन्द्र सुयाल, निवासी कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल,
2- विक्रम (उम्र 21 वर्ष) पुत्र श्री हीरा बल्लभ बेलवाल, निवासी द्वारसो बबूरखोला मछेल्या, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा,

You missed