हल्द्वानी —  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आरटीओ विभाग द्वारा भारी पुलिस बल के साथ बाजार में चलाए गए चेकिंग अभियान की घोर निंदा की है।

संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल कभी भी नकली और मिलावटी सामान का पक्षधर नहीं रहा है और हमेशा इसका विरोध करता रहा है, लेकिन त्योहारी सीजन में जिस प्रकार भारी भरकम पुलिस बल के साथ अभियान चलाया गया, उससे व्यापारियों और आम जनता में डर का माहौल व्याप्त हुआ है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने आरटीओ विभाग को अपनी मूल जिम्मेदारियों की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा कि विभाग पहले प्राइवेट यात्री बसों में धड़ल्ले से लाए जा रहे सामान और बिना अनुमति के नियम विरुद्ध बसों के संचालन पर लगाम लगाए। ऐसा न होने पर व्यापार मंडल परिवहन कार्यालय का घेराव और विरोध प्रदर्शन करेगा।

आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली का विरोध करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, दीपक माहेश्वरी, रमेश चंद्र बिष्ट, आनंद सिंह अधिकारी, मदन मोहन जोशी, देवेश अग्रवाल, चमन गुप्ता, अश्मित गुजराल आदि शामिल हैं।

You missed