हल्द्वानी/काठगोदाम–   नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के कार्यालय प्रांगण में नगर निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की बिक्री हेतु लगाए गए स्टॉलों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्वयं शुद्ध बताशे एवं खिलौनों की खरीदारी कर इस पहल को प्रोत्साहित किया।

Advertisement

महापौर ने कहा कि नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना तथा जनसामान्य को जोड़ना है। नगर निगम द्वारा स्थानीय उत्पादों एवं जनहित से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे प्रयासों से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने सभी सनातनी जनता से अपील की कि नगर निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशे एवं खिलौनों के स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी करें, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके।

महापौर ने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिले और आमजन को इनसे जुड़ने का अवसर प्राप्त हो। नगर निगम जनहित में ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। हमारा उद्देश्य केवल नगर निगम की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना ही नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को भी प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित सम्मानित पार्षदगण एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed