
हल्द्वानी– आज कुमाऊं संभाग कार्यालय में सोशल मीडिया की बैठक जिला संयोजक सोशल मिडिया श्री संजय पांडे जी ,जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया श्रीमती श्रुति तिवारी द्वारा आयोजित की गई।
जिसमें आगामी लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई ।
जिसमें मंडल, विधानसभा व् जिला सोशल मीडिया के संयोजकों के कार्यो की रणनीति बनाई गई की किस तरह वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के माध्यम से चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका अधिक से अधिक निभा सकें ।

बैठक में कामायनी मिश्रा , सुनील सती, गोपाल जोशी, शेखर पंत ,कमल पंत ,अनिल कुमार चंदोला, दीप्ति चुफाल ,प्रीति पाठक ,कमल बेलवाल ,महेश मलकानी आदि सोशल मीडिया सयोजक उपस्थित रहे
