मतदान करने के लिए किया जागरूक, मतदान करने की अपील।

रुद्रपुर–  14 अप्रैल 2024/सू.वि. – एस आई ऑटो पैक युनिट में जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी ( नोडल स्वीप ) मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में युनिट में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान की महत्ता के विषय में अवगत कराया गया तथा मतदान के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व मतदान दिवस 19 अप्रैल को बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की।

 

उक्त कार्यक्रम में जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें लगभग 500 लोगों ने प्रतिभाग किया।

 

कार्यक्रम में जिला उद्योग प्रबंधक विपिन कुमार, स्वीप सहायक नोडल अमन अभिरूद्ध, व्योमा जैन, युनिट के प्रबंधक मनीष बेलवाल आदि उपस्थित रहे।

 

संवाददाता– सम्मी मेहर