Spread the love

रूद्रपुर- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने ने उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। राजीव नगर स्थित स्व. राजीव गांधी की मूर्ति के समक्ष वार्ड अध्यक्ष खगोपति विश्वास के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेसियों ने मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा के नारे भी लगाये गये।

 

मीडिया को बयान जारी करते हुए महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि देश के विकास और नवनिर्माण में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव गांधी ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालकर देश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाया। उनकी दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचनाक्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं।

 

डिजिटल इंडिया की नींव राजीव गांधी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी। श्री शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से घटाकर कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते ऽोले। राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

See also  सप्लाई से पहले पुलिस का शिकंजा,,, बैग से निकली तमंचों की खेप..।

 

उन्होंनेे समावेशी विकास का सपना देखा और उसके लिए अनेकों नीतियां बनाई। राजीव गांधी आतंकवाद के आगे नहीं झुके और देश के लिए अपने प्राणों की भी परवाह नहीं की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी जिंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में ही इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे।

 

वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अऽंडता को बनाए रऽने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मकसद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रें में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा राजीव गांधी युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे।

 

अपने प्रधानमंत्री काल में राजीव गांधी ने नौकरशाही में सुधार लाने और देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के लिए कारगर कदम उठाए। वे सियासत को भ्रष्टाचार से मुत्तफ़ करना चाहते थे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा, ममता रानी, उमा सरकार सुनील आर्य, मोहन खेड़ा, सतीश कुमार संजय आइस, विधान सरकार अशोक मंडल, गोतम घरामी, नवीन ऽेतवाल,राजीव विश्वास,संजीव राठौर, जमील नेता जी, उमर अली, दिनेश पंत, संजीव रस्तोगी, सपना गिल,भूपेश सोनी, मनीष बावरा, गोपाल भसीन, राधेश्याम बंसल, रामप्रसाद आदि कांग्रेस जन शामिल रहे।

See also  स्कूटी रपटी,,, दो लड़कियां सड़क से नीचे खाई में गिरी,एक कि मौत और दूसरी हुई घायल,,।

Spread the love

You missed