Spread the love

नैनीताल–   प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ,जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया,

जिसमें हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी डॉ संदीप गोंड  को जिला संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया।

अपने मनोनय पर नवमनोनित जिला संगठन मंत्री संदीप गोड़ द्वारा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री जी का आभार व्यक्त किया और संगठन हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया।

उनके मनोनय पर प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, प्रदेश संगठन मंत्री रवेल सिंह आनंद,हितेंद्र भसीन,जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर,जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, कौशलेंद्र भट्ट, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, प्रदीप सब्बरवाल, शिव कपूर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त कर संदीप जी को बधाई दी।


Spread the love

You missed