उत्तराखंड— अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की घोषणा किए जाने के पश्चात राज्य की महान जनता द्वारा जनभावना के अनुरूप प्रस्तावित जो बंद था, प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बंद को वापस ले लिया हैं।
संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संगठन की प्रदेश भर में सभी इकाइयों के पदाधिकारियों को प्रेस और सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत करवाते हुए कहा कि अब बाजार रोजमर्रा की भांति खुला रहेगा।
अतः आम जनता और कारोबारियों के बीच बंद को लेकर जो दुविधा की स्थिति हो रही थी उसका पटाक्षेप हो गया हैं, अतः बाजार खुले रहेंगे।
बाजार खुलने की जानकारी देने वाले संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश संरक्षक विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, पुरन लाल साह, वीरेंद्र बिष्ट आदि मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
