
हल्द्वानी— अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के 5 वर्ष से पूरे होने के अवसर पर स्थापना दिवस मनाया गया।
जिसमें मातृशक्ति और बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भूपेश बिष्ट प्रदेश संगठन महासचिव अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत ने कहा कि मैं सबका धन्यवाद करता हूं कि हमारी 1 वर्ष की मेहनत आज सफल हुई है ,और मैं अपने सभी पदाधिकारी से कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं आपका सहयोग और साथ यूं ही बना रहे, हम हर एक व्यापारी वर्ग के साथ है ।
आज की इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव अतुल गुप्ता , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला दीप्ति चौफल , महिला उत्तराखंड प्रभारी विजयश्री , राष्ट्रीय महिला महासचिव पूजा सिंह , महिला प्रदेश अध्यक्ष वीनू जयसवाल , प्रदेश उपाध्यक्ष नेहानाज , रामनगर प्रभारी हसन तारा , के साथ बहुत से कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद थे ।

व्यापारिक हित को लेकर कई चर्चाएं हुई हैं। हमारा संगठन हर एक व्यापारी के साथ खड़ा हैं, चाहे वह फल वाला हो ,चाहे वह रेडी वाला हो या कोई और, संगठन सबके साथ है।
प्रदेश संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट ने कहा हम हर वर्ग के व्यापारी के साथ खड़े हैं, उत्तराखंड महिला प्रभारी विजयश्री ने बोला आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं आज वह घर के साथ-साथ व्यापार भी बखूबी से संभाल रही है मैं उन महिलाओं का धन्यवाद करती हूं, व्यापारिक हित में जो भी समस्या हो हम सब मिल जुल कर उसका समाधान करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
