
हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से गैस की कालाबाजारी में लिप्त लोगों को जेल भेजे जाने की मांग की हैं।
संगठन के केंद्रीय संयोजक डॉ0 धर्म यादव और प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने संयुक्त बयान में कहा कि राज्य सरकार द्वारा बार बार कहा जा रहा हैं कि राज्य में किसी प्रकार का कोई गैस का संकट नहीं , तो फिर हल्द्वानी ही नहीं, पूरे जिला नैनीताल में गैस का संकट क्यों बना हुआ हैं, आम जनता लाइनों में लगने को क्यों मजबूर हैं।
दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा व्यवसायिक सलेंडर के संदर्भ में जो एसओपी जारी की हैं, उसका पूर्णतः पालन नहीं किया जा रहा हैं। सरकार का उपक्रम इंडेन गैस के कर्मचारियों द्वारा मनमानी की जा रही हैं,

व्यापारियों को समय पर कॉमर्शियल गैस मुहैया नहीं करवाई जा रही हैं, जिससे प्रतीत होता हैं कि इंडेन गैस से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नजर नहीं आ रहा हैं, जबकि समाचार पत्रों द्वारा गैस की कालाबाजारी के संदर्भ प्रतिदिन संज्ञान में लाया जा रहा हैं, फिर भी जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतःपालन नहीं कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आमजनता और व्यापारी को उठाना पड़ रहा है, जो बड़े शर्म की बात हैं।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से मांग की हैं कि गैस की कालाबाजारी को रोका जाए, कालाबाजारियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए, अन्यथा व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा।
