Spread the love

नैनीताल—-  प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन को और अधिक चुस्त व मजबूती हेतु प्रमुख कारोबारी और व्यापारी हितों के लिए मुखर होकर आवाज उठाने वाले दयाकिशन उपाध्याय को प्रदेश संगठन मंत्री और सामाजिक हितों के लिए बढ़ चढ़कर भूमिका निभाने वाले हाइकोर्ट के अधिवक्ता भुवन जोशी को विशेष आमन्त्रित सदस्य नियुक्त किया ।

प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने बताया दोनों कर्मठ और जुझारू नेताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती प्राप्त होगी।

दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर संगठन के संयोजक धर्म यादव ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता,  प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, शकील अहमद, देवेश अग्रवाल ,दीपक माहेश्वरी ,चमन गुप्ता, मुनेश अग्रवाल, नुसरत सिद्दिकी, धर्मेंद्र गुप्ता, कुंदन रावत , ललित जायसवाल, अशोक वार्ष्णेय ,सुनील गुप्ता आदि ने बधाई दी।


Spread the love

You missed