
हल्द्वानी— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन की मजबूती के उद्देश्य से प्रमुख कारोबारी और विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में दायित्व निभा रहे प्रबुद्ध जनों को अपने संगठन में शामिल किया हैं।
संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी ने प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और केंद्रीय संयोजक डॉ धर्म यादव की संस्तुति पर संरक्षक मंडल , सलाहकार मंडल और विशेष आमंत्रित सदस्यों का गठन किया ।
संरक्षक मंडल में मा बराही धाम के लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , गल्ला मंडी के प्रमुख कारोबारी लक्ष्मी चंद्र आसवानी , प्रमुख कारोबारी भगवान सहाय , भुवन तिवारी ,प्रकाश हर्बोला को संगठन में शामिल किया गया।

सलाहकार मंडल में कैची धाम से जुड़े ओम प्रकाश बिंद्रा , स्टोन क्रेशर संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल , सामाजिक कार्यकर्ता और सीए नीरज शारदा, थाल सेवा से जुड़े गिरीश गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद बिष्ट, प्रमुख कारोबारी संजय अग्रवाल टीटू , हिमालया चैंबर कॉमर्स के सचिव मनोज डांगा और स्वर्णकार एसोसियन के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम रस्तोगी हुए शामिल ।
विशेष आमंत्रित सदस्यों में केमिस्ट एसोसियन के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , लालकुआ के वरिष्ठ व्यापारी नेता भुवन पांडे, पूर्व सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ,शक्ति फार्म के व्यापारी नेता अजय सिंह, अरुणोदय संस्था के जितेंद्र रौतेला , क्रियाशाला डहरिया से जुड़े नवीन चंद्र पांडे , सामाजिक कार्यकर्ता धर्मानंद तिवारी को संगठन में शामिल किया गया।
राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों के साथ साथ सामाजिक और देवभूमि की संस्कृति मूल्यों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है, अतः सभी वरिष्ठजनों के शामिल होने से उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा।
राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि संगठन की यह मुहिम पूरे प्रदेश भर में चलाई जा रही है, जिसमें आगे भी और विस्तार की संभावना बनी हुई हैं।
संगठन के विस्तारीकरण होने पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अशोक वाष्र्णेय ,पीयूष गोयल ,रामप्रसाद कश्यप ,चमन गुप्ता ,नुसरत सिद्दकी, गौरव अग्रवाल ,संजय वर्मा, अमरजीत सिंह ,अश्मित गुजराल, राजीव शर्मा ,रामदत्त उप्रेती, धर्मेंद्र गुरुजी , प्रभजोत चंडोक आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
