हल्द्वानी–प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने नया बाजार में हुए अग्निकांड में हुए व्यापारियों के नुकसान के लिए फायर ब्रिगेड को पूर्णतः जिम्मेदार ठहराया ।
संगठन के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल और प्रदेश संगठन प्रभारी विरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यदि यह घटना दिन के समय हुई होती तो व्यस्तम बाजार में कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी।
फायर ब्रिगेड अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकता हे इतने भारी क्षति के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।
जिला प्रशासन को इस अग्निकांड में हुई फायरब्रिगेड लापरवाही की जांच कर मुकदमा दर्ज करवाया जाना चाहिए, जिससे भविष्य में किसी भी बड़ी संभावित घटना को रोकने के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित हो सके ।
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने अग्निकांड पर हुए नुकसान पर रोष प्रकट किया ।
जिला प्रशासन से मांग करने वालो में महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण राजेश पूरी प्रज्ञान भारद्वाज प्रमोद गोल्डी देवेश अग्रवाल पुरन लाल साह चमन गुप्ता गौरव अग्रवाल विनोद आनंद ऋषभ पाठक आदि हैं।
