हल्द्वानी— कुमाऊँ का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर का एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज हैं राजकीय मेडिकल कॉलेज या डॉ सुशील तिवारी मेडिकल कॉलेज।
डॉ सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा विरोध व्यक्त किया हैं।
संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और केंद्रीय सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल में कई दशकों से पूरे कुमाऊं भर के गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपना इलाज करवाकर लाभ लेते आ रहे हैं,
ऐसे में अनुभवी और वरिष्ठ चिकित्सकों के नहीं होने के कारण इसका असर ,28 विधानसभाओं के लोगों पर पड़ेगा, चूंकि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के चिकित्सालय से मरीज हल्द्वानी रेफर किए जाते हैं, और अनुभवी चिकित्सकों के अभाव में इलाज संभव नहीं हो पायेगा, जो बड़ी चिंता का विषय हैं।
संगठन के सभी पदाधिकारियों ने कहा कि कही ट्रांसफर के पीछे प्राइवेट अस्पतालों को अप्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाने का खेल तो नही हो रहा ।
वरिष्ठ चिकित्सकों के स्थानांतरण के विरोध करने वाले प्रमुख लोगों में संयोजक धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल ,महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ,जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल, स्वास्थ प्रभारी अशोक वार्ष्णेय, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता ,धर्मेंद्र बोस, राजीव शर्मा, नुसरत सिद्दकी ,संजय वर्मा, कुंदन रावत ललित जायसवाल, रिषभ पाठक, चमन गुप्ता ,रामप्रसाद कश्यप आदि प्रमुख रहे।
