Spread the love

हल्द्वानी—-  राज्य कर आयुक्त श्रीमती सोनिका जी के निर्देश के बाद राज्य कर विभाग हल्द्वानी द्वारा बुलाई गई बैठक में प्रतिभाग करते हुए प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के समक्ष परमानेंट हेल्पलाइन काउंटर लगाए जाने को जोर दिया।

संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड सभी व्यापारियों को जीएसटी की सभी जानकारियां मिलनी चाहिए। तभी संभव हैं कि जब तक विभाग अपने कार्यालय में परमानेंट हेल्प लाइन सुविधा मुहैया नहीं करवाता  और जिन सामानों में जीएसटी की दरों में कमी आई हैं, उनके पुराने स्टॉक की सामान में बिक्री करने पर टैक्स की धनराशि में होने वाले अंतर का समाधान निकाला जाए।

वीरेंद्र गुप्ता ने वहां पर मौजूद राज्य कर की ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक से व्यापारी के नए रजिस्ट्रेशन में अनावश्यक विलंब नहीं किए जाने , व्यापारी के रजिस्ट्रेशन स्पष्टीकरण समय सीमा पर नहीं किए जाने पर सस्पेंड की स्थिति में रजिस्ट्रेशन को तत्काल कैंसिल किए जाने और व्यापारियों के विभागीय कार्य करते समय भेदभाव नहीं किए जाने का अनुरोध किया।

संगठन के सभी पदाधिकारियों ने समय समय पर पूर्व की भांति विभागीय मीटिंग व्यापारियों के साथ करने का अनुरोध किया।

ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती हेमा बिष्ट ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

आज की बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण , रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता , प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह ,सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट ,ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट, ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरवा,डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद्र ,असिस्टेंट कमिश्नर के0 के0 जोशी, सूचि तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

See also  मुख्यचिकित्सा अधिकारी आदेश किया गया अस्पतालों और डाइग्नोस्टिक सेंटर्स का औचक निरीक्षण,,,,,,।

Spread the love

You missed