हलद्वानी– अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड श्री मान विशाल शर्मा जी ने व्यापार मंडल कार्यकारणी का विस्तार करते हुए हल्द्वानी के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी श्रीमान भुवन भट्ट जी को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद पर एवं जनता पार्वती ट्रांसपोर्ट के निदेशक श्रीमान अनिल बेलवाल जी को कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया और साथ ही इन दोनों पद पर नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए उनसे आशा भी की व्यापारी हित के लिए वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे ।
उनकी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी ने बधाई देते हुए महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ,महामंत्री परविंदर सिंह नागपाल ,मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगंबर भोजक ,महामंत्री बृजेश जोशी ,प्रदेश सचिव अमित चौहान ,विकास शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण दत्त बडोला, जिला प्रभारी अतुल प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष चंदन बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, संजयसिंह ,मुकेश जोशी, विक्रम बरगली ,नफीस अहमद, भूपेंद्र सिंह बिष्ट तमाम पदाधिकारी ने बधाई व शुभकामनाएं दी

