
नैनीताल— प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने संगठन का विस्तार करते हुए ट्रांसपोर्ट कारोबारी सोनी सबरवाल व लोहा कारोबारी गौरव अग्रवाल को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य और हार्डवेयर कारोबारी नितेश थूवाल को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन से जोड़ो कार्यक्रम के तहत पूरे प्रदेश से कर्मठ तथा साफ सुथरी छवि के लोगो को दायित्व देने का कार्य किया जा रहा हैं। जिससे व्यापारी एकता को मजबूती प्रदान होगी तथा एकजुट होकर व्यापारी अपनी समस्याओं का निराकरण भी कर सकेंगे।
तीनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ,संयोजक डॉ0 धर्म यादव, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ,पुरन साह, दीपक माहेश्वरी, देवेश अग्रवाल, कुंदन बिष्ट, प्रज्ञान भारद्वाज, नवीन वर्मा, कुंदन रावत, ललित जायसवाल, चमन गुप्ता, राकेश दुआ आदि ने बधाई दी।

