Spread the love

बागपत– – बागपत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘माय भारत’ मेंटोर कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है।

 

 

यह चयन न सिर्फ अमन कुमार के लिए, बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि वह इस कार्यक्रम के लिए चयनित होने वाले प्रदेश के पहले और एकमात्र युवा हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर वह अपने समाज सेवा के अनुभवों को साझा करेंगे और देशभर के युवाओं को प्रेरित करेंगे।

 

 

‘माय भारत’ पोर्टल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था, और अब तक इस पोर्टल पर 1.65 करोड़ से अधिक युवा पंजीकृत हो चुके हैं।

 

 

इस पोर्टल के माध्यम से अमन कुमार जैसे युवा समाज सेवा के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा करेंगे और युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेंगे।

 

उनका मानना है कि अगर हर युवा अपने अंदर की नेतृत्व क्षमता को पहचाने और समाज में सक्रिय रूप से बदलाव लाए, तो हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बना सकते हैं।

 

 

अमन कुमार को इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया था, जो राज्य का सर्वोच्च युवा पुरस्कार है। वह कई सामाजिक अभियानों का हिस्सा रहे हैं, जो विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं। उनका कार्य समाज में तकनीकी से सामाजिक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।

 

 

वर्तमान में अमन कुमार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में अध्ययनरत हैं और वह माय भारत, यूनिसेफ, यूनेस्को, हंड्रेड जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा, वह नेहरू युवा केंद्र और युवा कल्याण विभाग से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष भी हैं।

See also  बीए के छात्रों का हुआ बिदाई समारोह।

 

 

इस चयन से अमन कुमार के सामाजिक कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। अब वह अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए देशभर के युवाओं को समाज सेवा में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।


Spread the love