Spread the love

नईदिल्ली/ग़ाज़ियाबाद– लायंस क्लब दिल्ली आईपेक्स द्वारा आयोजित लायंस ओलंपियाड का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 

 

लायंस ओलंपियाड का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

 

बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष आहूजा ने कहा, “यह आयोजन बच्चों को उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करता है।

 

 

लायंस क्लब दिल्ली आईपेक्स के अध्यक्ष लायन अनिल कुमार गुप्ता ने कहा, “हमें इस आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई और धन्यवाद देना चाहते हैं।

 

 

इस आयोजन में लायंस क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन शैलेंद्र मोहन, लायन सुभाष धानुका, लायन वेद प्रकाश रुस्तगी, लायन हेमन्त कुमार गुप्ता, लायन उमेश गुप्ता, लायन कल्पना गुप्ता, लायन अंजु गुप्ता, लायन शीनू रुस्तगी और लायन अनिल कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

विद्यालय की शिक्षिकाओं श्वेता गुप्ता, मनीषा सुखीजा, राजेंद्र कौर और संगीता जैन को भी विशेष रूप से धन्यवाद किया गया, जिन्होंने ओलंपियाड के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

लायंस ओलंपियाड का दूसरा चरण जल्द ही आयोजित किया जाएगा, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

 

 

लायन ओलंपियाड के प्रथम चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लायन आईपेक्स क्लब के अध्यक्ष लॉयन अनिल कुमार गुप्ता जी को फ्लैट ओनर्स फेडरेशन आफ गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन इकाई के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बधाई दी एवं द्वितीय चरण को भी सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करी।

See also  महिला आरक्षण के समर्थन में मातृशक्ति की महिला आक्रोश मशाल यात्रा,,,,।

Spread the love