Tag: अपहरण

  • भवाली पुलिस की कार्यवाही:- लड़की बिजनौर से किया बरामद,,, अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मानित,,,, ।

    भवाली पुलिस की कार्यवाही:- लड़की बिजनौर से किया बरामद,,, अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, भाजपा पदाधिकारियों ने किया सम्मानित,,,, ।

    भवाली—   लड़की की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के बाद उसे बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया, मामले में आरोपी युवक सुहैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    वहीं कोतवाली पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने लव जिहाद, लैंड जिहाद में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

    महिला मोर्चा की निर्वितमान महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए लोग स्थानीय बच्चियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई के साथ उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए ।

    कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस की दो टीमों को तत्काल रवाना किया गया, आरोपी युवक को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है ,रविवार को मेडिकल के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया ,जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

    वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्वरित कार्रवाई और लड़की की सकुशल बरामदगी पर पुलिस टीम को सम्मानित किया।

    इस दौरान मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट भाजपा नेता प्रकाश आर्या, शिवांशु जोशी व्यापार मंडल अध्यक्ष कंचन साह उपाध्यक्ष शुभम कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य वोरा आशुतोष चंदोला सलड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह वैभव आनंद अशोक कुमार मनोज कनवाल आर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

    विधायक सरिता आर्या ने कही सख्त कार्यवाही की बात—

    विधायक सरिता आर्या ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे ऐसे संदिग्ध बाहरी लोगों को तत्काल चिन्हित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

  • राजधानी में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह,,, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक।

    राजधानी में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह,,, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक।

    देहरादून—  राजधानी देहरादून में स्कूल के बाहर छात्रा के अपहरण की कोशिश की अफवाह ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। वायरल पोस्ट और वीडियो के चलते कई अभिभावक दहशत में आ गए, हालांकि पुलिस जांच में इस तरह की किसी भी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

    मामला शनिवार 7 फरवरी का बताया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह खबर फैली। दावा किया गया कि एक निजी स्कूल के बाहर बच्ची को जबरन वैन में बैठाने और इंजेक्शन लगाने की कोशिश की गई, लेकिन स्कूल प्रबंधन और पुलिस दोनों ने इसे फर्जी बताया है।

    स्कूल और पुलिस का साफ बयान

    दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरपर्सन डी.एस. मान ने स्पष्ट कहा कि स्कूल परिसर या बाहर कोई अपहरण की घटना नहीं हुई, न ही स्कूल की ओर से कोई लिखित एडवाइजरी जारी की गई। उन्होंने कहा कि केवल सामान्य सतर्कता की अपील की गई थी।

    CCTV में दिखी महिला का पक्ष

    वायरल सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला और उसके पति से पुलिस ने पूछताछ की। महिला ने बताया कि वह पास स्थित गांधी शताब्दी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी और स्कूल छुट्टी के समय बाहर बैठी थी। उसने किसी छात्रा से केवल स्कूल की फीस और पढ़ाई को लेकर सामान्य बातचीत की थी।
    पुलिस ने अस्पताल और डॉक्टर से भी क्रॉस-वेरिफिकेशन किया।

    एसएसपी का बयान: कोई गैंग सक्रिय नहीं

    एसएसपीअजय सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बच्चों के बीच हुई सामान्य बातचीत को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे अफवाह फैली।

    उन्होंने साफ कहा कि देहरादून में किसी किडनैपिंग गैंग की कोई जानकारी नहीं है और अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई।

    पुलिस की अपील

    पुलिस ने अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें, ऐसी अफवाहें समाज में डर और भ्रम पैदा करती हैं।

  • फिरौती के लिए किया अपहरण, की हत्या।

    फिरौती के लिए किया अपहरण, की हत्या।

    हरिद्वार—-  उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में होटल संचालक नसीर के बेटे अनवर के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

    पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने कबूल किया कि फिरौती की रकम के लालच में उन्होंने 20 वर्षीय अनवर की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गंगनहर में फेंक दिया.

    फिलहाल शव की तलाश के लिए गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    6 सितंबर, शनिवार को बेडपुर गांव निवासी अनवर अपने होटल (जो पिरान कलियर में है) के लिए घर से निकला था, लेकिन होटल नहीं पहुंचा. शाम चार बजे से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा. जब रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात तक उसे खोजने के बाद पुलिस को सूचना दी.

    रात में अनवर के जीजा जुबैर के मोबाइल पर अनवर के ही नंबर से कॉल आई. कॉल करने वाले ने अनवर की रिहाई के बदले 25 लाख रुपये की मांग की. परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीमें गठित की गईं।

    अन्वेषण में जुटी पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल सबूतों के आधार पर होटल संचालक नसीर के पुराने किराएदार अमजद (जो दिव्यांग है और सात साल से बतौर टेलर काम कर रहा था) और उसके दोस्त फरमान उर्फ लालू पर शक जताया.

    दोनों को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले यूट्यूब और क्राइम टीवी शो देखकर अपहरण की योजना बनाई थी. उनकी योजना थी कि मोटी रकम मिल जाएगी, लेकिन अनवर को अगवा करने के तुरंत बाद ही उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

    शनिवार शाम चार बजे उन्होंने अपनी दुकान पर ही अनवर की हत्या की और उसका शव प्लास्टिक के बोरे में भर दिया. इसके बाद शव को बाइक पर रखकर फरमान धनौरी रोड की ओर ले गया, लेकिन रास्ते में बाइक पंचर हो गई. तब अमजद ई-रिक्शा लेकर वहां पहुंचा और दोनों ने मिलकर शव को गंगनहर में सुमन नगर के पास फेंक दिया।

    गंगनहर में शव फेंकने के बाद दोनों आरोपी कलियर मेले में घूमने चले गए. कुछ देर बाद अमजद ने मृतक अनवर के मोबाइल से उसके जीजा जुबैर को कॉल कर कहा, “आपका लड़का हमारे पास है, 25 लाख रुपये लेकर आओ.” अगली रात भी उसने जुबैर को दो अलग-अलग फ्लाईओवर पर बुलाने की कोशिश की लेकिन खुद वहां नहीं पहुंचा और फिर फोन बंद कर दिया.

    पुलिस की टीमें गंगनहर में शव की तलाश कर रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. इस मामले की जांच गहराई से जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में अमजद (33): निवासी मुकर्बपुर, थाना कलियर, दिव्यांग और पेशे से टेलर हैं , दूसरा फरमान उर्फ लालू (32): निवासी मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद का रहने वाला है।