Tag: #पेट्रोल#डीज़ल

  • No Helmet– No Petrol,,,अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, नियम लागू..।

    No Helmet– No Petrol,,,अब बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा, नियम लागू..।

    हल्द्वानी/नैनीताल—   सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में **’नो हेलमेट-नो पेट्रोल’** नियम प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। यानी बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

    जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविंद पांडे ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए, जिसके बाद जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर इस नियम का पालन शुरू कर दिया गया है।

    प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर ‘No Helmet, No Petrol’के बड़े-बड़े जागरूकता बोर्ड भी लगवा दिए हैं, ताकि वाहन चालकों को पहले से ही नियम की जानकारी मिल सके। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से इस अभियान की लगातार निगरानी भी कर रहे हैं।

    यही नहीं, नैनीताल जनपद के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर टैक्सी और बाइक रेंटल से जुड़े प्रतिबंधों की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड भी स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य पर्यटकों और बाहरी वाहन चालकों को जिले में लागू नियमों की पहले से जानकारी देना है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

    आरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि हाल के दिनों में दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर रूप से घायल होने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जांच में सामने आया कि अधिकांश मामलों में वाहन चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए सड़क सुरक्षा के हित में यह निर्णय लिया गया है।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। प्रशासन का मानना है कि यदि लोग नियमित रूप से हेलमेट पहनेंगे तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

  • महंगाई—  10 दिन में चौथा झटका,, पेट्रोल ₹100 पार, डीजल हुआ और मंहगा हुआ..

    महंगाई— 10 दिन में चौथा झटका,, पेट्रोल ₹100 पार, डीजल हुआ और मंहगा हुआ..

    नईदिल्ली—-   देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में यह चौथा मौका है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।

    इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च, ट्रांसपोर्ट और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।

    पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 की बढ़ोतरी

    तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। महानगरों समेत कई शहरों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

    देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम

    दिल्ली – ₹102.12 प्रति लीटर (+₹2.61)

    कोलकाता – ₹113.51 प्रति लीटर (+₹2.87)

    मुंबई – ₹111.21 per लीटर (+₹2.72)

    चेन्नई – ₹107.77 प्रति लीटर (+₹2.46)

    डीजल के नए दाम

    दिल्ली – ₹95.20 प्रति लीटर (+₹2.71)

    कोलकाता – ₹99.82 प्रति लीटर (+₹2.80)

    मुंबई – ₹97.83 प्रति लीटर (+₹2.81)

    चेन्नई – ₹99.55 प्रति लीटर (+₹2.57)

    महंगाई बढ़ने की आशंका

    विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

    ईंधन के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। वहीं व्यवसायिक वाहन संचालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

  • महंगाई की डबल मार– फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, देखें नए रेट..,,,,

    महंगाई की डबल मार– फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम, देखें नए रेट..,,,,

    दिल्ली—  आसमान छूती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल फिर और महंगा हो गया है. कीमतों में 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल पर करीब 90 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई.

    पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे. इसी के साथ दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.

    मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया. 5 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है।

    दिल्ली-एनसीआर, पटना, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹1 से ₹1.25 तक का बड़ा उछाल आया है. आइए फटाफट जानते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल किस भाव पर मिल रहा है।

    मिडिल ईस्ट संकट और कच्चे तेल (Crude Oil) की आसमान छूती कीमतों का सीधा झटका अब आम जनता की जेब पर लगने लगा है. आज, मंगलवार को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी की गई है.

    एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब तेल कंपनियों ने फ्यूल प्राइस बढ़ाए हैं. आज यानी 19 मई को सुबह-सुबह नए रेट जारी कर दिए गए हैं.

    इससे पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. अब ताजा बढ़ोतरी के बाद आम लोगों की जेब पर और दबाव बढ़ सकता है।

    अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जरूर चेक कर लें. देश के कई शहरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है .

    ऐसे में दिल्ली से लेकर मुंबई, जयपुर, पटना और हैदराबाद तक कई शहरों में नई कीमतें लागू हो गई हैं. घर से निकलने से पहले चलिए जानते हैं आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल कितना महंगा हुआ है और ताजा रेट क्या है…