Tag: होमगार्ड

  • होमगार्ड जवानों को सीएम धामी का तोहफा,,,, छुट्टियों से लेकर भत्तों तक कई बड़ी घोषणाएं।

    होमगार्ड जवानों को सीएम धामी का तोहफा,,,, छुट्टियों से लेकर भत्तों तक कई बड़ी घोषणाएं।

    उत्तराखंड—  होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों के लिए आज बड़ा दिन रहा।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों के अथक परिश्रम और सेवा भावना को सलाम करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

    कार्यक्रम के दौरान सीएम ने होमगार्ड विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।

    होमगार्ड जवानों के लिए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?—-

    मुख्यमंत्री धामी ने जवानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की घोषणा की:

    1.आकस्मिक छुट्टी (Casual Leave)—

    अब होमगार्ड जवानों को साल में 12 आकस्मिक छुट्टियों का अधिकार मिलेगा।

    2.मातृत्व अवकाश—

    महिला होमगार्डों को मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी।

    3.ऊंचाई भत्ता—

    9000 फीट से ऊपर तैनाती पर पुलिस और SDRF की तरह
    ₹200 प्रतिदिन प्रोत्साहन राशिदी जाएगी।

    4.विशेष भत्ता—-

    SDRF का प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड जवानों को
    ₹100 अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।

    5.वर्दी भत्ता—

    वर्दी भत्ता फिर से शुरू कर दिया गया है।

    6.भोजन भत्ता—

    जवानों के भोजन भत्ते को
    ₹100 से बढ़ाकर ₹150 कर दिया गया है।
    (यानी 50% की बढ़ोतरी)

    7.प्रशिक्षण भत्ता—

    प्रशिक्षण भत्ते में भी बड़ा इजाफा ₹50 से बढ़ाकर ₹140 किया गया।

    सीएम धामी ने कहा कि ये फैसले राज्य सरकार की ओर से होमगार्ड जवानों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। सरकार आगे भी उनके कल्याण और करियर प्रगति पर निरंतर काम करती रहेगी।

    CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि—

    कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, स्व. जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    कनक चौक स्थित पार्क में जनरल रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर सीएम धामी ने उनके अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा को सलाम किया।

    उन्होंने कहा “जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड और देश का गौरव हैं। उनका जीवन देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है।”

    सीएम, जनप्रतिनिधियों, सैनिकों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।