Tag: #म्यूजिकल नाईट

  • देहरादून में किशोर कुमार को 39 घंटे की स्वरांजलि, बना रिकॉर्ड

    देहरादून में किशोर कुमार को 39 घंटे की स्वरांजलि, बना रिकॉर्ड

    उत्तराखंड—  देहरादून में महान गायक किशोर कुमार की 39वीं पुण्यतिथि पर 39 घंटे का अनवरत म्यूजिकथॉन आयोजित कर उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया। 25 म्यूजिकल ग्रुप के 176 गायकों ने एक मंच पर किशोर दा के 475 गीत गाकर रिकॉर्ड बनाया।

    नंबर वन श्रृंखला म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष पीयूष निगम के संकल्प पर हुआ, यह आयोजन मां गौरी ओल्ड एज होम की सहायतार्थ किया गया। एटलांटिस क्लब के नरेंद्र सिंह चौहान, जेम्स एक्सक्लूजिव के पीयूष व चारु त्यागी और संचालिका डॉ. भारती मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।

    कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर,समाज सेवी अर्चित डावर,योग गुरु शालिनी गुरुंग, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी के प्राचार्य माम चन्द,क्योर अस्पताल के कैप्ट गुंजन गुप्ता, समाज सेवी रोशनलाल अग्रवाल,साहित्य कार रजनीश त्रिवेदी,समाज सेवी अनूप कौल,फिल्म कलाकार मुक्तेश हांडा व अन्य गणमान्य कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि रहे।

    प्रसिद्ध गायक अलेक्जेंडर,मधुकर गर्ग,अमित वी कपूर इसके  साक्षी बने।