Spread the love

लालकुआं- प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी महोदय नैनीताल के द्वारा  जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन,  श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में श्री डी0सी0फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा

 

क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान दिनांक- 05.05.2024 को गीता देवी पत्नी पप्पू निवासी वार्ड नम्बर 2 नई बस्ती लालकुआं नैनीताल को उसके घर से 103 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। *

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 दीपक बिष्ट

2- कांस्टेबल आनंद पूरी

3-कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट

4-महिला का0 गीता कम्बोज


Spread the love

You missed