कोटद्वार—   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन पहुंचेंगे।

लैंसडौन पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि,,,, गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत,,।

Advertisement

गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचने पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सैन्य परंपराओं के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोनों अधिकारियों के दौरे को लेकर सेना की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

19 सितंबर को दोनों अधिकारियों का लैंसडौन में रात्रि प्रवास भी रहेगा। इस दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर सैन्य गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी लेंगे।

बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला दौरा है। उनके पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचने को लेकर गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह है। वहीं, CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का भी गढ़वाल राइफल्स के साथ विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

लैंसडौन पहुंचेंगे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि,,,, गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत,,।

You missed