Spread the love

हल्द्वानी—-   सिख पंथ के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर हल्द्वानी शहर में आयोजित भव्य नगर कीर्तनमें सहभागी भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी एवं राज्यमंत्रीगणों की गरिमामयी उपस्थिति में स्वागत अभिनंदन किया गया एवं नगर निगम कार्यालय के समीप प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर  सांसद अजय भट्ट , जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, नगर निगम हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट , दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट , दिनेश आर्य , शंकर कोरंगा, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल , पूर्व महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला , जिला मंत्री प्रताप रैकवाल , पंकज अधिकारी , मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, गगनदीप सिंह, मनिंदर सिंह चड्ढा, पार्षद प्रेम बेलवाल, सचिन तिवारी आदि समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed