Spread the love

देहरादून—-   कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून के योग विभाग के स्थापना दिवस के अवसर पर एक स्त्री स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ श्रृद्धा प्रदान ने सर्वाकील कैंसर के खतरे तथा समाधान सम्बंधित जानकारी दी, इसी के साथ डॉ सर्वेश्वरि ने स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जानकारी प्रदान की.

योग विभाग की डॉक्टर संयोगिता ने स्वागत संबोधन में योग विभाग की विगत वर्षों की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि उनके विभाग की कई छात्राएँ यहां से शिक्षा ग्रहण कर योग का परचम फहरा रही है.

परिसर की समन्वयक प्रो हेमंत ने सभी को योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया.

इस कार्यक्रम में विशेष योगदान डॉ नेहा तथा सुश्री दीपिका का रहा. विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं तथा छात्राओं की उपस्थिति रही.


Spread the love

You missed