जनता और सांसद के बीच मजबूत सेतु साबित होंगे लक्ष्मण खाती: अजय भट्ट….

लालकुआं – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण खाती को एक बार फिर अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। बुधवार को जारी पत्र में सांसद अजय भट्ट ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी।

सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने पर लक्ष्मण खाती ने सांसद अजय भट्ट का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वे पूर्व की भांति आम जनता की समस्याओं को सांसद तक पहुँचाने और उनके समाधान में दिन-रात सहयोग करेंगे।

गौरतलब है कि लक्ष्मण खाती पहले भी लगातार 5 वर्षों तक सांसद प्रतिनिधि रहकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और जनता व सांसद के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य किया है।