
रुड़की— -ब्रह्माकुमारीज रुड़की के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय गजरौला उत्तर प्रदेश के बीच राजयोग पाठ्यक्रम को लेकर एमओयू साइन किया गया।
जिसपर ब्रह्माकुमारीज शिक्षा प्रभाग के निदेशक बीके पांडुमणि व श्री वेंकेटेश्वर विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने हस्ताक्षर किए।
ब्रह्माकुमारीज की ओर से इस उपलब्धि के लिए प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी व इस शैक्षणिक समझौते के सूत्रधार बने, विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ श्रीगोपाल नारसन का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया।

वही श्रीवेंकटेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी ने बीके पांडिमणि ,बीके जयकुमार, बीके सतेंद्र भाई, राजयोगिनी बीके मीना दीदी का स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उक्त सभी ने बीके कृपाल सिंह की पुस्तक रामायण व महाभारत का आध्यात्मिक रहस्य का विमोचन किया गया।
ब्रह्मकुमार सुशील भाई के कुशल संचालन में कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्जवलित करके की गई।
अतिथियों का स्वागत रुड़की सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता दीदी,बीके दीपिका, बीके सपना,बीके पारुल ने किया।इस कार्यक्रम में अंबाला ब्रह्माकुमारीज केंद्र से बीके शैली,यशपाल भाई, विनय गुप्ता, लक्ष्मण सिंह,मुनेंद्र भाई आदि मौजूद रहे।
