Spread the love

देहरादून- खेल विभाग कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल का सरकारी सहायक कोच हाॅकी 10000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाईन न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी थी कि (खेल विभाग) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढवाल की अण्डर 19 पुरूष हाॅकी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे जनपद पिथौरागढ मे प्रतिभाग करवाने के लिये जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गढवाल ने उसके भाई को मैनेजर नियुक्त किया था।

 

शिकायतकर्ता जो कि हाकी का प्राइवेट कोच है, जो 6 नवंबर 2023 को जनपद पौड़ी की 14 सदस्यों हाकी टीम को प्रतियोगिता मंेे प्रतिभाग करवाने हेतु पिथौरागढ ले गया तथा टीम का आने, जाने व खाने का कुल व्यय 40,000 रू0 उसके द्वारा स्वयं किया गया जिसका भुगतान खेल विभाग द्वारा 27 नवंबर 2023 को नियमानुसार कर दिया गया। जनपद पौड़ी के खेल विभाग में नियुक्त सरकारी हॉकी कोच महेश्वर सिंह नेगी द्वारा उन 40,000 रू0 में से 17,000 रू0 रिश्वत के रूप में यह कह कर माँग की जा रही थी की अगर वह रिश्वत नहीं देता है

 

तो आगे टीम को ले जाना का मौका शिकायतकर्ता को नहीं दिया जायेगा। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून द्वारा जाँच प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज (खेल विभाग ) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल के हाकी के सरकारी कोच महेश्वर सिंह नेगी निवासी रतनपुर कुम्भीचैड निकट

See also  19 बिंदुओं पर होगा निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटर का सेफ्टी ऑडिट,,,, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।

 

एस0बी0आई0 बैंक थाना कोटद्वार को शिकायतकर्ता से 10,000 रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों शशिधर स्टेडियम गाड़ीघाट कोटद्वार में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ0 वी0 मरुगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।


Spread the love