Spread the love

हल्द्वानी—   नैनीताल पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसओजी और चोरगलिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 अवैध तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास, हथियारों के स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिलेभर में अपराधियों और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तारा सिंह राणा के नेतृत्व में चोरगलिया थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम 27 जून को एमवीआर गेट क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 30/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

रियासत पुत्र रईस अहमद (30 वर्ष)
निवासी – ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर।

बरामदगी

02 देशी तमंचे (12 बोर) एवं 06 जिंदा कारतूस
06 देशी तमंचे (.315 बोर) एवं 04 जिंदा कारतूस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इन हथियारों को कहां से लाता था, किन लोगों तक इनकी सप्लाई करता था और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

See also  अधिवक्ता परिषद देवभूमि -- प्रथम प्रांत अधिवेशन सम्पन्न,,, पर्यावरण ,आपातकाल और फोरेंसिक विज्ञान पर हुआ गहन मंथन।

इस सराहनीय कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की है।


Spread the love

You missed