
उत्तराखंड— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊँ रेंज पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर निर्णायक चोट की है।
SOTF कुमाऊँ, औषधि नियंत्रक विभाग और बाजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने बाप-बेटे को नशीली दवाओं के भारी स्टॉक के साथ गिरफ्तार किया।
छापेमारी में हड़कंप – मेडिकल स्टोर से घर तक फैला अवैध कारोबार—

मोमीन मेडिकल स्टोर की रात में चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में SPAS PROXYMIN PLUS कैप्सूल मिले। दुकानदार काशिम अली कोई वैध बिल नहीं दिखा सका और कबूला कि माल घर में छिपा है।
घर पर दबिश में उसका बेटा मौ० उवेश दो सूटकेस लेकर छत की ओर भागते हुए पकड़ा गया। घर के कमरों, अलमारी और बिस्तर से भारी मात्रा में नशीली दवाएँ बरामद की गईं।
बरामदगी—कुल कैप्सूल – 23,896 ALPRAZOLAM (0.50 mg) – 2,400 टेबलेट.
गिरफ्तार काशिम अली पुत्र शौकत अली मौ० उवेश पुत्र काशिम अली दोनों बिना लाइसेंस/बिल पकड़े गए, NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया।
IG कुमाऊँ का सख्त संदेश—-
नशे के हर स्रोत को जड़ से खत्म किया जाएगा। ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।
